पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हेसागढ़ा में एक दर्जन अवैध खदानंे बंद

हेसागढ़ा में एक दर्जन अवैध खदानंे बंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांडू थाना क्षेत्र में अवैध कोयला उत्खनन को रोकने के लिए पुलिस व सीसीएल के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को अभियान चलाकर हेसागढ़ा में करीब एक दर्जन अवैध मुहानों को डोजरिंग कर बंद कराया। पुलिस ने पुंडी परियोजना पदाधिकारी के साथ सीसीएल के हेसागढ़ा परियोजना के बंद पड़ी कोयला खदानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हेसागढ़ा कांटा घर के दोनों ओर स्थित बंद पड़ी कोयला खदान में कोयला तस्करों द्वारा दर्जनों अवैध मुहाने बना पाया। इसे तत्काल डोजरिंग कर बंद कर दिया गया। अभियान में मुख्य रूप से थाना प्रभारी विद्यावती ओहदार, सअनि साबिर हुसैन, पुंडी परियोजना पदाधिकारी संजीव कुमार, मैनेजर डीके सिंह समेत कई पुलिस बल व सीसीएल कर्मी उपस्थित थे।

मांडू और हेसागढ़ा में अवैध खदान के मुहाने को बंद कराते थाना प्रभारी व पीओ।

पुराना चिलमटुंगरी से 50 टन अवैध कोयला जब्त
रजरप्पा | सीसीएल रजरप्पा प्रोजेक्ट से सटे विस्थापित गांव पुराना चिलमटुंगरी में रजरप्पा पुलिस ने छापेमारी कर जंगलों से 50 टन अवैध कोयला जब्त किया है। जब्त कोयले को पुलिस थाने ले आई है। पुलिस ने यह कार्रवाई शुक्रवार को दोपहर में की। यह जानकारी थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर सचिदा प्रसाद सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि जिले की एसपी ए विजयलक्ष्मी को सूचना मिली थी कि चिलमटुंगरी जंगल में अवैध ढंग से खनन कर 50 टन कोयला छुपाया गया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कोयले को जब्त किया। इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...