आजसू की जीत से विकास को मिलेगी रफ्तार
मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने प्रत्याशी युगेश बेदिया और मनोज महतो के समर्थन में की सभा
रामगढ़ |रामगढ़ नगर परिषद चुनाव में आजसू के अध्यक्ष पद प्रत्याशी युगेश बेदिया व उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी मनोज कुमार महतो के जन संपर्क व चुनावी सभा कार्यक्रम में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार को रामगढ़ विधायक सह मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने अाजसू प्रत्याशी युगेश व मनोज के पक्ष में चाहा, कुरुम, चेटर, गोसा, बरधरवा, कांकेबार, मुर्रामकला, नायक टोला व कई टोलों का भ्रमण कर वोट मांगा। इस दौरान उन्होंने, चुनावी सभा कर कहा कि गांव का बेटा ही विकास कर सकता है। आजसू प्रत्याशी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दो पहिया के साथ चलने की विकास को अधिक रफ्तार मिलेगी। आजसू प्रत्याशियों की जीत से गांवों में और जन सुविधा के कार्य किए जाएंगे। अच्छा नेतृत्व से चहुंमुखी विकास होगा। संचालन चिंतामणि पटेल ने किया। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, जिप सदस्य पवन शर्मा, शोभा देवी, मांडू प्रमुख चन्द्रमणि देवी, अमृतलाल मुंडा, चंद्रशेखर महतो, गोविंद मुंडा, नीरज मंडल, दामोदर महतो, रमेश महतो, तारकेश्वर महतो, सुरेश महतो, अजय करमाली, नीतीश निराला, अरविंद महतो सहित अनेक लोग मौजूद थे।