चोरी के 4 मोबाइल के साथ एक स्कूली छात्र गिरफ्तार
मांडू | मांडू पुलिस ने बीसमाइल के जोडाकरम से चोरी के 4 मोबाइल के साथ एक स्कूली छात्र को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार छात्र ने पुलिस को बीते दिसंबर माह में हेसागढा के मोबाइल दुकान से चार मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकारी है। मिली जानकारी के अनुसार हेसागढा स्थित मोबाइल दुकान में बीते 10 दिसंबर 2017 को मोबाइल चोरी होने का मामला दुकान संचालक सुभाष कुमार वर्णवाल द्वारा मांडू थाना में आवेदन देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इस संबंध में मामले के अनुसंधानकर्ता सअनि राम बाबू ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार युवक से चोरी में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछ - ताछ की जा रही है। गिरफ्तार छात्र बीसमाइल के एक निजी विद्यालय में वर्ग 7 का छात्र है।