रामगढ़ |समाहरणालय परिसर डीसी राजेश्वरी बी ने मंगलवार को ग्राम
रामगढ़ |समाहरणालय परिसर डीसी राजेश्वरी बी ने मंगलवार को ग्राम स्वराज अभियान के तहत एलईडी बल्बों को ले जाने वाले वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया । यह वैन दुलमी प्रखंड के के बोंगई ग्राम में भेजा गया। 50 रुपए के दर से ग्रामीणों के बीच वितरण किया जाएगा। साथ ही यह वैन गोला प्रखंड के गंधौनियां गांव एवं मांडू प्रखंड के गरगली गांव में भी जाएगी। इन तीनों प्रखंड के गांवों में उर्जा विभाग के द्वारा रियायती दरों पर एलईडी बल्ब दी जाएगी। इसका उद्देश्य लोगों में विद्युत उर्जा बचत करना हैं। इस अवसर डीडीसी सुनील कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता मृणाल गौतम सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।