आईजीएस कॉलेज में हुआ सेमिनार का आयोजन
सेमिनार में जानकारी देते प्राचार्य व अन्य।
भास्कर न्यूज|मांडू
इंदिरा गांधी श्रमिक महाविद्यालय मांडू में मंगलवार को झारखंड की संस्कृति और झारखंड की महिलाओं की आर्थिक स्थिति विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया।
आयोजित सेमिनार में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा झारखंड की महिलाओं की आर्थिक स्थिति व मनोविज्ञान विभाग द्वारा झारखंड की संस्कृति पर चर्चा हुई। महाविद्यालय के सेमेस्टर तीन के छात्रों ने कार्यक्रम में अपने अपने विचार रखे। प्राचार्य पी पी चंदन ने छात्र छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए शैक्षणिक कार्यों में हिस्सेदारी के लिए प्रोत्साहित किया।
सेमिनार को प्रो प्रदीप कुमार, प्रो अखिल महतो, प्रो डीपी चंदन, प्रो विनय कुमार झा, सानिया प्रवीण, रमीज राजा, नितेष कुमार, ज्योति कुमारी, संगीता कुमारी, अंशु कुमारी, वीणा कुमारी, अंजु कुमारी, सविता कुमारी, राहुल तिग्गा, तिलेश्वर महतो ने अपने अपने विचार रखे। सेमिनार आयोजन में महाविद्यालय कर्मीं ओमप्रकाश, जितेन्द्र कुमार, पंचम ठाकुर ने मुख्य भूमिका निभाया।