पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने बलसगरा मंदिर में दी प्रतिमाएं

मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने बलसगरा मंदिर में दी प्रतिमाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़ विधायक सह मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने मांडू बलसगरा के शिव मंदिर के लिए देवी-देवताओं की प्रतिमाएं प्रदान की है। मंगलवार को मंदिर कमेटी को श्रीराम,सीता, लक्ष्मण, श्रीहनुमान, श्रीलक्ष्मी -नारायण और शिव परिवार की प्रतिमाएं प्रदान की गई। आजसू जिला कार्यालय में जिला सचिव मनोज कुमार महतो, मांडू विधानसभा क्षेत्र प्रभारी तिवारी महतो व विधायक प्रतिनिधि विमल बुधिया ने मंदिर कमेटी के लोगों को प्रतिमाएं दी। यहां, इन लोगों ने कहा कि मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने मंदिर की सभी प्रतिमाएं प्रदान की है। कमेटी के पदाधिकारी व सदस्यों ने मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी का सहयोग के लिए आभार जताया। गाजे-बाजे के साथ सभी प्रतिमाओं को वाहनों से बलसगरा ले जाया गया। यहां, 19 से 27 अप्रैल तक श्रीश्री 1008 रुद्र महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान होगा। मौके पर आजसू के राजेंद्र महतो, गुड्डू सिंह, तरुण गिरि के अलावा कपिल देव महतो, छोटन कुमार, प्रकाश महतो, जंगबहादुर महतो, मुकेश कुमार, रतन कुमार, घनश्याम महतो, नागेश्वर प्रजापति मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...