पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तोपा में सरहुल पर्व पर ऑर्केस्ट्रा का आयोजन

तोपा में सरहुल पर्व पर ऑर्केस्ट्रा का आयोजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तोपा सरना स्थल में रविवार को सरहुल पर्व हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तोपा पीओ आरके गुप्ता व विशिष्ट अतिथि मांडू सांसद प्रतिनिधि कुमार महेश सिंह शामिल हुए। इस दौरान अतिथियों ने सरना स्थल में विधिवत पूजा अर्चना किया। इससे पूर्व आगत अतिथियों का स्वागत कमिटी सदस्यों द्वारा पगड़ी पहना कर व बुके देकर किया गया। पूजा को लेकर पाहन महावीर, गोपाल पाहन, चंपा देवी, मणि देवी द्वारा विधिवत देवी-देवताओं की पूजा अर्चना कर मुर्गे की बलि दी गई।

इसके बाद लोगों के बीच फूलखोसी करते हुए प्रसाद का वितरण किया गया। सरहुल पर्व को लेकर कमिटी द्वारा ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया। जिसमें डीएमजी ग्रुप रांची के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक नृत्य व गीत प्रस्तुत लोगों का मनोरंजन कराया। पूजा को सफल बनाने में धनेश्वर मांझी, अध्यक्ष महादेव मांझी, उपाध्यक्ष अभिषेक उरांव, सचिव मनीष उरांव, कोषाध्यक्ष अनिल गंझू, संरक्षण सहदेव मांझी, राम भजन लाल महतो, जितेंद्र प्रसाद साहू, महालाल मांझी, मंगलदेव महतो, सनी उरांव, जयनाथ महतो, रंजीत सिंह, बूटी तिवारी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...