पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रखंड के 25 हजार 690 मतदाता डालेंगे वोट

प्रखंड के 25 हजार 690 मतदाता डालेंगे वोट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांडू | मांडू प्रखंड के 25 हजार 690 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसमें महिला मतदाता 11 हजार 906 और पुरुष मतदाता 13 हजार 764 हैं। मांडू प्रखंड में नगर परिषद चुनाव के लिए बनाए गए 28 बूथों में 7 बूथ अतिसंवेदनशील है। जबकि 17 बूथ संवेदनशील और 4 सामान्य बूथ है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रखंड के सभी बूथों में मतदान कर्मियों व मतदाताओं के सुविधा के लिए शौचालय व पानी की व्यवस्था की गई है। प्रखंड के 28 बूथों में तीन बूथ माॅडल बनाया गया है। इसमें उत्क्रमित उच्च विद्यालय दिगवार और उच्च विद्यालय मनुआ के दो बूथ को माॅडल बनाया गया है। बीडीओ ने बताया कि माॅडल बूथों में मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। माॅडल बूथों में मतदाताओं का फूलों से स्वागत, बैठने के लिए कुर्सी तथा पेयजल की विशेष व्यवस्था होगी।

खबरें और भी हैं...