चुनाव कराने मतदान केंद्र पहुंचे कर्मी
कुजू | रांची रोड स्थित वन क्षेत्र कार्यालय में सोमवार को होने वाले नगर परिषद चुनाव कराने को लेकर रविवार को मतदान कर्मी केंद्र पहुंचे। इस दौरान मतदान कर्मियों ने बूथ संख्या 7/13 के मतदान केंद्र को देख कर चुनाव कराने में असमर्थता जाहिर की। बाद में इसकी सूचना मांडू प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता को दी। जिसके बाद बीडीओ ने मतदान केंद्र पहुंचकर केंद्र का निरीक्षण किया।