पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीन बच्चों के बाप झामुमो नेता सह सीसीएलकर्मी ने की युवती से छेड़छाड़

तीन बच्चों के बाप झामुमो नेता सह सीसीएलकर्मी ने की युवती से छेड़छाड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बलसगरा में तीन बच्चों का बाप और झामुमो नेता द्वारा एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी मंगलदेव महतो सीसीएल के तोपा कोलियरी में माइनिंग सरदार के पद पर कार्यरत है। घटना शनिवार दिन के ग्यारह बजे की है।

मामले को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार की सुबह गांव में पंचायत बुलाकर उसे सामाजिक दंड देना चाहा परंतु माहौल बिगड़ता देख आरोपी मंगलदेव मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मांडू पुलिस बलसगरा पहुंचकर आरोपी की अल्टो कार संख्या जेएच02वी/4326 को जब्त कर थाना ले आई।

पीड़िता ने दिया आवेदन

मामले में पीड़िता ने मांडू थाना में लिखित आवेदन दिया है। जिसमें उन्होंने पुलिस को बताया है कि शनिवार के दिन करीब ग्यारह बजे वह अपने बगल की बड़ी मम्मी के साथ अपने घर में टीवी देख रही थी। इसी बीच गांव के ही मंगलदेव महतो ने बाहर से आवाज लगाकर घर का दरवाजा खुलवाया। मंगलदेव के घर आने पर मेरी बड़ी मम्मी अपने घर चली गई। घर में मुझे अकेला देख मंगलदेव मेरे साथ छेड़छाड़ करने लगा। जिसका विरोध करते हुए मैंने शोर मचाया तो आसपास के लोग मेरे घर पहुंचे और आरोपी भाग निकला। इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि मंगलदेव पहले भी कई बार ऐसी घटना को अंजाम दे चुका है परंतु लोक लाज के कारण मामले को थाना नहीं ले लाया गया था। बताया गया कि आरोपी गांव के किसान मजदूर उच्च विद्यालय का सचिव भी है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।

जल्द गिरफ्तार होगा आरोपी: थाना प्रभारी

मांडू थाना प्रभारी विद्यावती ओहदार ने बताया कि मामले को लेकर एफआईआर की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घटना के बाद मांडू थाना में लगी उग्र लोगों की भीड़।

खबरें और भी हैं...