मांडू के गरगाली गांव में ग्राम स्वराज अभियान कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
गरगाली में शनिवार को ग्राम स्वराज अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता समेत कई लोगों ने संविधान निर्माता बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। बीडीओ ने बाबा अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने ग्राम स्वराज अभियान के तहत 14 अप्रैल से 5 मई तक गरगाली में शिविर लगाकर सभी गरीब परिवारों के बीच सात योजनाओं का लाभ पहुंचाने की बात कही।
उन्होंने 14 अप्रैल को सामाजिक न्याय दिवस, 18 को स्वच्छ भारत दिवस, 20 को उज्जवला दिवस, 24 को राष्ट्रीय पंचायती दिवस, 30 को आयुष्मान भारत दिवस, 2 मई को किसान कल्याण दिवस और 5 मई को आजीविका दिवस में गांव के लाभ उपलब्ध कराने की बात कही। मौके पर मुखिया फूलमति देवी, पंसस जयराम गंझू, पशुपालन पदाधिकारी डाॅ सुदिप्ता बरियार, तनीशा गैस एजेंसी संचालक राकेश कुमार, एनआरएलएम के अमरेश कुमार सिंहा, ब्रजेश कुमार, विकास रंजन सिंहा, झमन महतो, भोला गंझू, परमेश्वर ठाकुर, समेत काफी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद थे।
विद्युत विभाग ने लगाया शिविर
ग्राम स्वराज अभियान के प्रथम दिन गरगाली में विद्युत विभाग द्वारा शिविर लगाया गया। शिविर में विद्युत कनेक्शन के लिए बीपीएल व एपीएल के करीब 45 लाभुकों ने अपना अपना आवेदन जमा किया। मौके पर विद्युत कार्यपालक अभियंता आर के चौधरी, कनीय अभियंता अभिषेक आनंद, गजाधर साव, धर्मेंद्र प्रसाद आदि मौजूद थे।
लोगों को संबोधित करते बीडीओ।
बीडीओ ने किया नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त
ग्राम स्वराज अभियान के तहत गरगाली के सभी परिवारों को लाभ देने के लिए बीडीओ ने अलग अलग नोडल पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया है। इनमें प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना व उजाला योजना के लिए कनीय अभियंता संतोष कुमार रवि को नोडल पदाधिकारी बनाया है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लिए प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विनोद कुमार सिंहा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लिए डाॅ सुदिप्ता बरियार और मिशन इंद्रधनुष के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ अशोक राम को नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया है।