बाबा साहब अंबेडकर को किया याद
बाबा साहब अंबेडकर को किया याद
मांडू | मांडू डीह स्थित रामनगर में शनिवार को संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता व विशिष्ट अतिथि भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार गुप्ता, प्रभुवन राम व अशोक कुमार साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला। मौके पर सअनि रामबाबू ठाकुर, ब्रजेश कुमार, विकास रंजन सिंहा, मुकेश कुमार गुप्ता, संतोष राम, बैजनाथ राम, नागेश्वर राम, किशोरी राम, उगन राम, ललन राम, अंजु देवी, गोपाल राम, अशोक राम, सिकंदर राम, उमेश राम, विकास राम, प्रकाश राम समेत काफी संख्या में महिला पुरुष व बच्चे शामिल थे।