कांग्रेस का पुराना राग अलापना नहीं चाहती जनता: अमरेंद्र
मांडू | कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर रामगढ़ के पूर्व जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार गुप्ता ने पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अलावा कर्नाटक के सभी बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि कर्नाटक चुनाव का प्रदर्शन यह दर्शाता है कि भारत की जनता अब कांग्रेस के घिसे पिटे पुराने राग को अलापना नहीं चाहती। इसी का परिणाम है कि यह प्रदर्शन कांग्रेस मुक्त भारत का ऐतिहासिक कदम है। जो अब पूर्वोत्तर से दक्षिण भारत की ओर चल पड़ा है।