इन दिनों मांडू का डाक घर हमेशा बंद रहता है। इससे सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों के अलावा ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। डाक घर बंद रहने से खास कर कंपटीशन की तैयारी करने वाले युवकों को काफी फजीहत झेलनी पड़ रही है।
इससे लोगों में डाक विभाग के प्रति रोष व्याप्त है। ग्रामीणों में विवेक गुप्ता, रंधीर कुमार, संतोष कुमार, दीपक कुमार आदि ने बताया कि मांडू डाक घर की स्थिति काफी दयनीय हो गई है। सुबह आफिस खुलने के थोड़ी ही देर बाद पोस्ट मास्टर साहब कार्यालय को बंद कर घर चले जाते हैं। जिसकी सुध लेने वाला विभाग में कोई नहीं है। डाक वितरक द्वारा भी समय पर लोगों के बीच चिट्ठियां नहीं बांटता। लोगों ने यह भी कहा कि जब पोस्ट मास्टर बाबू अपने कार्यों के प्रति सजग नहीं है तो भला उनके नीचे रहने वाला डाक वितरक अपने जिम्मेदारियों को कैसे निभाएगा।
लोगों ने मांडू के डाक घर को भगवान भरोसे बताया। इधर मामले को लेकर मांडू के पोस्ट मास्टर देवेंद्र कुमार रवि से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि विभाग ने डाक लाने की जिम्मेवारी मुझे ही सौंपी है। कुजू डाक घर से शाम पांच बजे डाक दिया जाता है। इस कारण मांडू का डाक घर बंद हो जा रहा है।
बंद पड़ा डाक घर।