निर्धारित समय पर जाति, आय व आवासीय प्रमाण पत्र करें निर्गत
मांडू | सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर प्रखंड मुख्यालय सभागार में गुरुवार को प्रखंड के स्वयं सेवक व कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सरकार आपके द्वार योजना की पंचायतवार समीक्षा की गई। मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बिनोद कुमार सिंहा ने योजना कार्य की धीमी प्रगति से असंतोष व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने सभी स्वयं सेवक व कंप्यूटर ऑपरेटरों को जाति, आय व आवासीय प्रमाण पत्रों को ससमय निर्गत करने का निर्देश दिया। इस पर सिंहा ने राजस्व कर्मचारियों को सप्ताह में एक दिन प्रखंड मुख्यालय में बैठ कर कार्य का निष्पादन करने की बात कही।