पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुंडी में पांच दिवसीय योग चिकित्सा सह ध्यान शिविर शुरू

पुंडी में पांच दिवसीय योग चिकित्सा सह ध्यान शिविर शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान न्यास मांडू प्रखंड के द्वारा ग्राम पुंडी में पांच दिवसीय योग चिकित्सा सह ध्यान शिविर का शुभारंभ शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप प्रमुख कंचन कुमारी व प्रखंड प्रभारी रामचन्द्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर उप प्रमुख ने कहा कि योग करने से तन और मन दोनों स्वास्थ रहता है। उन्होंने लोगों से प्रत्येक दिन कम से कम आधा घंटा योग करने की बात कही। योग शिविर में प्रशिक्षक तिलेश्वर राम, बिहारी कुमार और महेश धोबी ने ग्रामीण महिला पुरुषों को प्राणायाम के अद्भुत लाभ की जानकारी दी। इस दौरान योग शिक्षकों ने लोगों को आयुर्वेद की भी जानकारी देते हुए ग्रामीणों को कई योग करवाए।

खबरें और भी हैं...