पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बगोदर से चोरी गई बोलेरो मांडू से बरामद

बगोदर से चोरी गई बोलेरो मांडू से बरामद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांडू | बगोदर के हरिहर धाम मंदिर के निकट से चोरी बोलेरो को मांडू पुलिस ने बरामद कर लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस निरीक्षक कमलेश पासवान व थाना प्रभारी विद्यावती कुमारी ओहदार ने मंगलवार को संयुक्त रूप से उपरोक्त वाहन को ग्राम पटरंगी के जंगल से बरामद किया। पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि 12 मई को ग्राम पोचरी निवासी आबिद अंसारी ने अपने वाहन संख्या जेएच01एके/8466 को शादी समारोह के लिए बुकिंग कर हरिहर धाम भेजा था। देर रात चोरों ने बोलेरो की वहां से चोरी कर ली। मामले को लेकर वाहन मालिक द्वारा बगोदर थाना में मामला दर्ज कराया गया था। इधर मांडू पुलिस द्वारा बोलेरो को बरामद किये जाने की सूचना मिलते ही बगोदर थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा वाहन को अपने साथ ले गए।

खबरें और भी हैं...