झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ के आह्वान पर अंचल कार्यालय मांडू में तीन सूत्री मांगों को लेकर राजस्व कर्मचारी शुक्रवार को एक दिवसीय कलमबंद हड़ताल पर रहे। कार्यालय दिवस के दिन हड़ताल होने के कारण दूर-दराज से आने वाले लोगों का कोई काम नहीं हुआ। इससे बिना कार्य कराए ग्रामीणों को वापस घर लौटना पड़ा। अंचल निरीक्षक संजीव भारती ने बताया कि संघ के माध्यम से हम सभी लोग सरकार से प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, राजस्व कर्मचारियों का वेतन 2400 ग्रेड पे तथा अंचल निरीक्षक 4600 ग्रेड पे की मांग करते हैं। इस अवसर पर कन्हैया कुमार, रंजीत कुमार, गोपाल मांझी, रवि भूषण ठाकुर, अरूण जायसवाल आदि मौजूद थे।