रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के कैथा में लोक आस्था व भगवान शिव का महापर्व मंडा पूजा धूमधाम से मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। शनिवार को होने वाले पूजा को लेकर विधान किया गया। एक सप्ताह पहले से भक्तों द्वारा ग्राम भ्रमण मां पार्वती की पूजन व अनुष्ठान के साथ ही मंडा पूजा आरंभ हो गया है। मंडा समिति अध्यक्ष सह आजसू छात्र संघ के विनोबा भावे विश्वविद्यालय प्रभारी राजेश कुमार महतो ने कहा कि सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने कहा कि रात्रि में बंगाल से आए कलाकारों द्वारा छऊ नृत्य के माध्यम से देवी देवताओं पर आधारित पौराणिक कथा का मंचन किया जाएगा। मुख्य अतिथि मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, विशिष्ट अतिथि जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष सह मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो, नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया, उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो, वार्ड 26 के वार्ड पार्षद देवधारी महतो होंगे।
कैथा में मंडा पूजा का विधान करते लोग।