बलसगरा में एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने सीसीएल कर्मी सह झामुमो नेता मंगलदेव महतो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। दर्ज प्राथमिकी में पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ कांड संख्या 140/18 के तहत धारा 354/354 (बी) आईपीसी लगाया है। बताया जाता है कि बलसगरा निवासी मंगलदेव की घिनौनी हरकत के कारण पीड़िता के साथ दर्जनों ग्रामीण रविवार को मांडू थाना पहुंचे थे। जहां पीड़िता ने पुलिस को आवेदन सौंपकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। फिलहाल घटना को अंजाम देने के बाद अभियुक्त अब तक पुलिस के चंगुल से बाहर है।