छतरमांडू में घर के बाहर से टेंपो की चोरी, एफआईआर
रामगढ़ थाना क्षेत्र के छतरमांडू के पीपरा टोला में घर के बाहर से टेंपो की चोरी कर ली गई। सूचना के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर टेंपो बरामदगी को लेकर संभावित ठिकानों में छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार छतरमांडू के पीपरा टोला निवासी नागेश्वर पासवान ने रविवार की रात अपनी टेंपो जेएच02वी-9322 को रोजाना की तरह घर के बाहर खड़ी की थी। सोमवार की अहले सुबह करीब 3.40 बजे टेंपो को गायब पाया। खोजबीन करने के बाद टेंपो नहीं मिली। उन्होंने, थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है।