मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता ने सोमवार को सभी बीएलओ के साथ बैठक की। प्रखंड के वर्किंग हाॅल में आयोजित बैठक के क्रम में उन्होंने 23 मई से 30 नवंबर तक चलने वाले पुनरीक्षण कार्य को शत प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि 18 वर्स की आयु वाले नये मतदाताओं का नाम किसी भी हालत में छुटना नहीं चाहिए। इसके लिए उन्होंने डोर टू डोर सर्वे कर ऐसे मतदाताओं के प्रति विशेष ध्यान रखने की बात कही। बैठक के दौरान बीडीओ ने मतदाता सूची में छुटे हुए नामो को जोड़ने के साथ साथ त्रुटि वाले पहचान पत्र में सुधार करने के लिए लोगों से फार्म 6 भरवाने का निर्देश दिया। वहीं दावा आपत्ति वाले लोगों के अलावा क्षेत्र से बाहर रहने वाले मतदाताओं का भी सर्वे करने पर जोर दिया।
बैठक में बीपीआरओ श्रीनिवासन व प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी रंजन सिन्हा ने भी पुनरीक्षण कार्य से संबंधित लोगों को कई जानकारियां दी। बैठक में काफी संख्या में सरकारी व पारा शिक्षक के अलावा आंगनबाड़ी सेविकाएं मौजूद थी।
मांडू प्रखंड के वर्किंग हॉल में आयोजित बैठक में शामिल लोग।