पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डेंगू से बचाव पर स्वास्थ्यकर्मियों ने निकाली जागरूकता रैली

डेंगू से बचाव पर स्वास्थ्यकर्मियों ने निकाली जागरूकता रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेंगू बीमारी की रोक थाम को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांडू में बुधवार को बैठक हुई। इसमें अस्पताल के सभी स्वास्थ्यकर्मियों के अलावा एएनएम, सहिया साथी और कई सहिया ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सीएचसी के प्रभारी चिकित्सक डाॅ अशोक राम ने लोगों को डेंगू से बचाव व बीमारी के लक्षणों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने क्षेत्रों का दौरा कर ग्रामीणों को डेंगू जैसी बीमारी से बचने के लिए इसके लक्षण व बचाव के तरीकों की जानकारी देने का काम करेंगे। बैठक के तुरंत बाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के नेतृत्व में सभी स्वास्थ्यकर्मियों ने अस्पताल परिसर से एनएच 33 में रैली निकाली। जिसमें लोगों ने डेंगू से बचने के लिए विभिन्न नारों से लोगों को जागरूक किया। रैली में मुख्य रूप से डाॅ विक्रम, पंकज कुमार नंदन, बीपीएम राहुल कुमार, रंजीत कुमार, जितेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, अजय चित्रा के साथ साथ कई एएनएम व सहिया साथी मौजूद थी।

खबरें और भी हैं...