पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोनी देवी बनीं बारुघुटू ग्राम विकास समिति की अध्यक्ष

सोनी देवी बनीं बारुघुटू ग्राम विकास समिति की अध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम-सभा में उपस्थित पंचायत सेवक, मुखिया व ग्रामीण।

भास्कर न्यूज| घाटोटांड़

मांडू प्रखंड के बारुघुटू मध्य पंचायत में ग्राम विकास समिति/आदिवासी विकास समिति के गठन के लिये बुधवार को ग्राम-सभा का आयोजन राजकीय मध्य विद्यालय 12 नo.में हुआ । अध्यक्षता मुखिया अनिल कुमार चंद्रवंशी व संचालन एवं पर्यवेक्षण पंचायत वासुदेव महतो ने किया । ग्यारह सदस्यों का चयन किया गया। जिसमें एससी से दो महिला व एसटी से एक महिला फिर सामान्य से तीन महिला और चार गणमान्य पुरुषों के चयन की प्रक्रिया पूरी की गई।

इसके बाद इन्हीं में से सर्वसम्मति से सोनी देवी पति पति दीपक करमाली को अध्यक्ष, कैफ रज़ा पिता मो.इस्माइल को सचिव व विशाल ठाकुर पिता महावीर ठाकुर को कोषाध्यक्ष चुना गया । जबकि चुने गये दीप तिर्की पति गब्रियल अलवीस तिर्की, नीरज पासवान पिता कन्हैया राम, सचिन पासवान पिता दीपक पासवान, अनीता देवी पति संतोष कुमार प्रसाद, ममता लायक पति संजय लायक, अपर्णा देवी पति प्रेम कुमार, विशाल सिंह पिता शिव किशोर सिंह व सुजीत कुमार पिता राजकुमार प्रसाद बतौर सदस्य ग्राम विकास/आदिवासी विकास समिति के लिये काम करेंगे। मौके पर उपमुखिया अनामिका सिन्हा, सहिया पुष्पा सिन्हा वार्ड सदस्यों में मो.अख़्तर हुसैन, किरण सोनी, मोनिका देवी, कलावती देवी, साजमा खातून, गुलाबन खातून, प्रीति सिंह व अंजलि कुमारी आदि उपस्थित थे ।

खबरें और भी हैं...