बच्चों को बांटी पुस्तकें, नाश्ता कराया
मंडवाड़ा | बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर जयंती पर मुडियापुरा की आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों को पुस्तकें वितरित की। साथ ही उन्हें नाश्ता कराया। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता अतुल निगवाल, विक्की मुजाल्दे, अतुल दामके, यशवंत जमरे, तिलक धारवे, विकास पटेल ने बताया 15 बच्चों को किताबें बांटी गई हैं।