पंचायत प्रवास अभियान: हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं का दिया लाभ
पास के गांव सुराणा में पंचायत प्रवास अभियान के तहत अखिल भारतीय युवा मोर्चा के युवा कार्यकर्ताओं का पार्टी के वरिष्ठजनों द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को शासन की उज्जवला योजना, आवास योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, तीर्थदर्शन योजना के लाभार्थियों का सम्मान किया गया।
साथ ही लोगों को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। नगर अध्यक्ष संजय भारती ने बताया अभियान का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस दौरान सरपंच गिरधारी चौहान, मंडी अध्यक्ष भागीरथ पाटीदार, नवीन गुप्ता, वीरेन पटेल, राहुल जायसवाल, प्रवीण मोगरे सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणजन।