नगर में आज शोभायात्रा निकालकर मनाएंगे बाबा साहेब की जयंती
नगर में आज शोभायात्रा निकालकर मनाएंगे बाबा साहेब की जयंती
अंजड़ | संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर नगर के प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा निकाली जाएगी। चर्मकार समाज अध्यक्ष सूरज पिपलीया ने बताया शनिवार सुबह 10 बजे दशहरा मैदान से शोभायात्रा निकालेंगे। श्रीकृष्ण चौक पर आमसभा होगी। वहीं बाबा साहेब के जन्मोत्सव को लेकर समाज के लोग घरों के बाहर दीपक लगाएंगे। घरों पर झंडा लगाएंगे। आयोजनकर्ताओं ने बताया शोभायात्रा में ढोल-ताशे, बाबा साहेब की झांकी शामिल रहेगी। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा।
कांग्रेस आज अर्पित करेगी श्रद्धांजलि
सेंधवा | जिला कांग्रेस प्रवक्ता साबिर शेख ने बताया संविधान निर्माता भारत र| डॉ. आंबेडकर की जयंती पर ब्लॉक शहर कांग्रेस सुबह 11 बजे कांग्रेस भवन में पुष्पांजलि अर्पित करेगी। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रहलाद यादव एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की है।
कीटनाशक पीने से मौत
अंजड़ | शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे मंडवाड़ा के पास स्थित हरणगांव निवासी अरविंद पिता धन्नालाल (20) ने अज्ञात कारणों से कीटनाशक पी लिया था। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक के कीटनाशक पीने के बाद परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया युवक इंदौर में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था।