पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • सरकारी अस्पताल में 9 से 5 बजे सेवाएं देंगे दंत चिकित्सक

सरकारी अस्पताल में 9 से 5 बजे सेवाएं देंगे दंत चिकित्सक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनेंद्रगढ़| जिला अस्पताल तथा शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अब दंत विभाग रोजाना सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा जिससे बड़ी संख्या में दंत मरीजों को इसका लाभ मिलेगा।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जिला अस्पताल तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थ समस्त दंत चिकित्सक एवं दंत सहायक का कार्यालयीन कार्य के लिए समय सुबह 9 से शाम 5 बजे तक करने आदेश जारी किया है। सीएचसी मनेन्द्रगढ़ में दंत चिकित्सक कीर्ति चौहान अपनी सेवाएं दे रही हैं। अस्पताल में डेंटल यूनिट स्थापित है। इलाज के लिए अब निजी अस्पतालों में जाने की जरूरत नहीं है। यहां पर दंत रोगों के संपूर्ण इलाज की पर्याप्त व्यवस्था है।

खबरें और भी हैं...