पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पानी से भरा टैंकर बाजार में पलटा, युवक घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|मनेंद्रगढ़

शनिवार की शाम जैन मंदिर चौक में उस समय एक बड़ा हादसा टल गया जब पानी से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक युवक का पैर फ्रेक्चर हो गया वहीं कई लोग बाल-बाल बच गए।

शनिवार की शाम 5.30 बजे नगर पालिका का टैंकर जल प्रदाय गृह से पानी भरकर वार्ड क्र. 12 मस्जिद पारा जा रहा था। रास्ते में जैन मंदिर चौक पर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस हादसे में टैंकर के पास से गुजर रहे स्कूटी सवार स्टेट बैंक के पास रहने वाले 24 वर्षीय पलास अग्रवाल घायल हुए हैं। हादसे में युवक का पैर फ्रेक्चर होना बताया गया है। वहीं हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक बिरजू मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

बीच बाजार में टैंकर पलटने से लग गया जाम, मची अफरा-तफरी।

खबरें और भी हैं...