मनेंद्रगढ़| शनिवार को नगर पालिका प्रशासन द्वारा जल प्रदाय गृह में स्थित फिल्टर प्लांट की सफाई कराई गई। प्लांट की सफाई की वजह से पूरे शहर की पेयजल व्यवस्था बाधित रही। बता दें कि पिछले माह 20 अप्रैल को तब हुआ था जब एसडीएम प्रदीप कुमार साहू ने पीएचई के अधिकारी के साथ नगर पालिका मनेंद्रगढ़ के फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया था तो प्लांट में भारी मात्रा में गंदगी पाई गई थी। नपा ने लंबे समय से फिल्टर प्लांट की सफाई नहीं कराए जाने से फिल्टर की गुणवत्ता पर असर पड़ रहा था और मानक अनुरूप पानी की सफाई नहीं हो पा रही थी। एसडीएम ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को फिल्टर प्लांट की सफाई कराने के निर्देश दिए थे।