भास्कर संवाददाता|मनेंद्रगढ़
इंदिरा वार्ड 19 जल प्रदाय से लगा हुआ वार्ड है, बावजूद यहां की आधी जनता को पानी नहीं मिल रहा है। पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा न मिल पाने की वजह से परेशान लोग रोजाना जल प्रदाय गृह का चक्कर काट रहे हैं। लोग जिम्मेदारों से गुहारा लगा रहे हैं, लेकिन लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वार्डवासी पिंकी राय, नंदनी पड़वार, राजकुमारी, सुनीता आदि महिलाओं ने बताया कि पिछले 6 दिनों से उन्हें पानी नहीं मिल रहा है। गुरूवार की शाम एड़ी-चोटी का जोर लगाने के बाद बमुश्किल पांच मिनट ही उन्हें पानी देकर खानापूर्ति कर ली गई। जिससे दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह उनकी हिमत जवाब दे गई। पेयजल की समस्या से जूझ रही महिलाओं की हालत आम नागरिक मंच के अरूण श्रीवास्तव को नहीं देखी गई तो उनके द्वारा नपाध्यक्ष राजकुमार केशरवानी को फोन कर टैंकर उपलब्ध कराने को कहा गया, लेकिन जब नपा से टैंकर नहीं मिला। इस पर तो भाजपा नेता लखन लाल श्रीवास्तव से एक टैंकर पानी भिजवाया।