मनेंद्रगढ़| प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य गुलाब कमरो ने भाजपा की विकास यात्रा को जनता के पैसे का दुरुपयोग बताया है।
कांग्रेस नेता ने बयान जारी कर कहा कि मनेंद्रगढ़ को न तो राजस्व जिला बनाया गया और न ही पुलिस जिला। यहां का मेडिकल कॉलेज दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया। कैंसर रिसर्च सेंटर आज तक नहीं बना। केल्हारी-कोटाडोल को नया ब्लाॅक नहीं बनाया गया। पिछले 14 सालों में कोई भी उद्योग स्थापित नहीं किया गया। बंजी पावर प्लांट के संबंध में कोई पहल नहीं की गई सिर्फ भ्रष्टाचार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में न तो डॉक्टर हैं और न ही एक्स-रे, सोनोग्राफी और सिटी स्केन की सुविधा है। कहा कि विकास बोलने से नहीं होता करना पड़ता है। मुख्यमंत्री और उनकी सरकार को जनता और उनकी बुनियादी सुविधाओं से कोई सरोकार नहीं है। प्रदेश सरकार विकास यात्रा निकालकर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन जनता बहकावे में नहीं आएगी। कहा प्रदेश के युवा किसान परेशान हैं।