पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • श्यामा प्रसाद मुखर्जी रानी दुर्गावती वार्ड रोमांचक मैच में जीते

श्यामा प्रसाद मुखर्जी-रानी दुर्गावती वार्ड रोमांचक मैच में जीते

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|मनेंद्रगढ़

मिनी स्टेडियम में खेले जा रहे मनेंद्रगढ़ कप क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन गुरुवार को दो मैच खेले गए। दोनों ही मैच काफी रोमांचपूर्ण रहे। पहले मैच में वार्ड क्र. 20 और दूसरे में वार्ड क्र. 16 की टीम ने जीत दर्ज की।

पहला मैच पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड 11 और श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड 20 की टीम के मध्य खेला गया। वार्ड 11 की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 12 ओवर में 8 विकेट खोकर 103 रन बनाए जिसमें बल्लेबाज गोलू ने सर्वाधिक 30 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वार्ड 20 की टीम ने 11.2 ओवर में 2 विकेट से मैच जीत लिया। बल्लेबाज याकूब ने 14 और कन्हैया (बिट्टू) ने महत्वपूर्ण 25 रन जोड़े। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आल राउंडर प्रदर्शन करने वाले कन्हैया को दिया गया। जिन्होंने 25 रन बनाए व 3 विकेट हासिल किए। दूसरा मैच डॉ. राजेंद्र प्रसाद वार्ड 2 और रानी दुर्गावती वार्ड 16 की टीम के मध्य खेला गया। वार्ड 16 की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वार्ड क्र. 2 की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 9 विकेट खोकर कुल 113 रन बनाए जिसमें बल्लेबाज समीर ने 13 गेंदों में 24, हेमंत ने 17 गेंदों में 23 व सत्तू ने 16 गेंदों में 19 रन बनाए। वहीं वार्ड क्र. 16 की टीम के गेंदबाज छोटू, अभिषेक, सौरव व रंजन ने 1-1 विकेट हासिल किए। निर्धारित 114 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वार्ड क्र. 16 की टीम ने अंतिम गेंद में 2 विकेट शेष रहते रोमांचक जीत दर्ज की। अंतिम गेंद में मात्र एक रन की आवश्यकता थी तभी नए बल्लेबाज विश्वजीत ने छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई। वार्ड क्र. 2 के गेंदबाज हेमंत और बलराम ने 3-3 व संतोष ने 2 विकेट चटकाए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सर्वाधिक 35 रन बनाने वाले रंजन शर्मा को दिया गया। पहले मैच के अंपायर केशव राज और आशीष गौतम व दूसरे मैच के अंपायर भूपेंद्र भंडारकर व सुरजीत सिंह रैना रहे। मैच की कमेंट्री प्रकाश त्रिपाठी व स्वप्रिल सिन्हा एवं स्कोरिंग शुभम सिंह ने की। प्रतियोगिता में मैच का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। मैच का लुत्फ लेने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में खिलाड़ी स्टेडियम में पहुंच रहे हैं।

वार्ड 16 के बल्लेबाज विश्वजीत ने अंतिम गेंद को छह रन के लिए बाउंड्री के बाहर भेजकर टीम को दिलाई जीत

प्रतियोगिता के दौरान मौजूद रहे अितथि।

आज के मैच

मनेंद्रगढ़ कप रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के छठवें दिन 19 मई शनिवार को पहला मैच सायं 7 बजे से सरदार पटेल वार्ड क्र. 1 और शास्त्री वार्ड क्र. 15 तथा दूसरा मैच रात्रि 9 बजे से गुरूनानक वार्ड क्र. 9 और तिलक वार्ड क्र. 10 के बीच खेला जाएगा।

खबरें और भी हैं...