मनेंद्रगढ़| डीआरयूसीसी सदस्य श्यामसुंदर पोद्दार ने मंडल रेल प्रबंधक दपूमरे बिलासपुर को पत्र लिखकर छग चेंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल को विभाग द्वारा उन्हें प्रोत्साहित किए जाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने कहा कि 16 मई को ट्रेन क्र. 18241 दुर्ग-अंबिकापुर एसी कोच बी-1 में धुरवासिन स्टेशन के पास बी-1 कोच में धुंआ उठने एवं कुछ जलने की महक आने पर कोच में सफर कर रहे छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल एवं पद्म सिंघल द्वारा कोच में निरीक्षण किया गया कि जलने की बदबू कहां से आ रही है। कुछ समझ में नहीं आने पर उन्होंने अटेंडेंट सोमदत्त एवं मैकेनिक (एसी) कौशल प्रसाद वर्मा को जगाया और चैन पुलिंग कर ट्रेन को रोका। ट्रेन रूकने पर नीचे जिधर से आग की लपटें निकल रही थी वहां जाकर अग्निशामक यंत्र से आग बुझाई।