मनेंद्रगढ़| ग्राम पंचायत हर्रा के बीट-पी557 नागपुर बीट के जंगल के अंदर अवैध रूप से रेत परिवहन करते ट्रैक्टर महेंद्रा डीआई 275 सोल्ड को वन विभाग की टीम द्वारा जब्त किया गया है। वाहन मालिक परमेश्वर पिता भुनेश्वर साहू ग्राम हर्रा निवासी बताया गया है। वाहन को जब्त कर वन काष्ठागार मनेंद्रगढ़ भेज दिया गया है। कार्रवाई में अनपत सिंह अध्यक्ष वन समिति उजियारपुर, नागपुर डिप्टी रेंजर अरविंद प्रसाद, हसदो नर्सरी डिप्टी रेंजर नारद सिंह, वन रक्षक द्वारिका प्रसाद, जावेद सिंह, भाव सिंह पावले शामिल रहे।