मनेंद्रगढ़ कप में नेहरू व शास्त्री वार्ड ने जीते अपने मैच
भास्कर संवाददाता|मनेंद्रगढ़
प्रेसीडेंट क्लब की तरफ से आयोजित मनेंद्रगढ़ कप क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को दो मैच खेले गए,जिसमें वार्ड क्र. 14 और 15 ने अपने-अपने मैच जीते। मैच का लुत्फ उठाने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मिनी स्टेडियम में मौजूद रहे।
पहला मैच शिवाजी वार्ड क्र. 3 और नेहरू वार्ड क्र. 14 के मध्य खेला गया। वार्ड 3 की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 12 ओवरों में वार्ड 3 की टीम ने 8 विकेट पर 73 रन बनाए, जिसमें बल्लेबाज बबलू ने सर्वाधिक 30 रनों का योगदान दिया। वहीं वार्ड 14 के गेंदबाज सुनील व रिंकू ने 3-3 विकेट हासिल किए। 74 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वार्ड 14 की टीम ने 10 ओवरों में 74 रन बनाकर 5 विकेट से मैच जीत लिया। वार्ड 14 की टीम के बल्लेबाज सुनील ने 20 व प्रभु ने 19 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच सुनील को दिया गया। वहीं दूसरा मैच मालवीय वार्ड 6 व शास्त्री वार्ड 15 के बीच खेला गया। वार्ड 6 की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 5 विकेट पर 87 रन बनाए। बल्लेबाज अमित ने 27 गेंदों में 36 रन बनाए, जिसमें 3 चौके व 2 छक्के शामिल रहे। अमजद ने 23 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 20 रन जुटाए। वार्ड 15 की टीम के गेंदबाज मोहन व शुभम पांडेय ने 3-3 विकेट लिए। 88 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वार्ड 15 की टीम ने धुंआधार शुरुआत की मात्र 7 ओवरों में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अंकुश और शुभम पांडेय ने नाबाद 25-25 रन बनाए। आलराउंडर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शुभम को दिया गया। पहले मैच के अंपायर केशव राज और आशीष गौतम व दूसरे मैच के अंपायर भूपेंद्र भंडारकर व सुरजीत सिंह रैना रहे। मैच की कमेंट्री प्रकाश त्रिपाठी और स्कोरिंग नितीश सिन्हा व शुभम सिंह ने की।
प्रेसीडेंट क्लब की तरफ से आयोजित मनेंद्रगढ़ कप क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए दो मैच
आज खेले जाएंगे दो मैच
मनेंद्रगढ़ कप रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन 17 मई को पहला मैच शाम 7 बजे से पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्र. 11 और श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड 20 तथा दूसरा मैच रात्रि 9 बजे से डॉ. राजेंद्र प्रसाद वार्ड क्र. 2 और रानी दुर्गावती वार्ड क्र. 16 के मध्य खेला जाएगा।