पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नशा छुड़ाने के लिए छह नए सेंटर बनाए जाएंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | स्वास्थ्य विभाग इंजेक्शन से नशा लेने वाले लोगों के लिए छह नए ओपियाड सब्सीट्यूट थैरेपी (ओएसटी) सेंटर खोलेगा। ये सेंटर सिम्स मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल बिलासपुर, सीएचसी सुपेला भिलाई, जिला अस्पताल कोरबा, सीएचसी मनेंद्रगढ़ व विश्रामपुर सूरजपुर में खोला जाएगा। अधिकारियों ने बताया स्वास्थ्य विभाग के पास 1812 लोगों के पंजीयन हैं, जो इंजेक्शन से नशा लेते हैं। इनमें से अब तक केवल 52 लोगों ने नशा छोड़ा है। विशेषज्ञों के अनुसार एचआईवी पीड़ित मरीज के इंजेक्शन का उपयोग नशे के लिए करने पर एचआईवी हो सकता है। कुछ एनजीओ नशा करने वाले युवाओं को ओएसटी तक लेकर आ रहे हैं।

खबरें और भी हैं...