भास्कर संवाददाता|मनेंद्रगढ़
मिनी स्टेडियम में चल रहे मनेन्द्रगढ़ कप क्रिकेट प्रतियोगिता के छठवें दिन शनिवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में वार्ड 1 और दूसरे मैच में वार्ड 9 ने जीत दर्ज की।
शुक्रवार को पहला मैच सरदार पटेल वार्ड 1 और शास्त्री वार्ड 15 के बीच खेला गया। वार्ड 15 की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। वार्ड 1 की टीम ने बल्लेबाजी आमिर के 29 व अंशु के 14 रनों की मदद से कुल 93 रन बनाए। वार्ड 15 के गेंदबाज अजय ने 3 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वार्ड 15 की टीम 9 विकेट खोकर मात्र 87 बन ही बना सकी। बललेबाज मोहन ने 19 व अंकुश ने 19 रनों की पारी खेली। इस प्रकार वार्ड 1 की टीम ने 7 रनों से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार 4 विकेट हासिल करने वाले वार्ड 1 की टीम के गेंदबाज आमिर को दिया गया। वहीं दूसरा मैच गुरूनानक वार्ड 9 और तिलक वार्ड 10 के बीच खेला गया। वार्ड 10 की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 12 आेवर में टीम ने कुल 83 रन बनाए जिसमें कप्तान एमडी ने 21 गेंदों में 36 व बाबू ने 12 गेंदों में 18 रनों का योगदान दिया। वार्ड 9 के गेंदबाज इरफान ने 3 व रिजवान ने 2 विकेट हासिल किए। 84 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वार्ड 9 की टीम ने 10.5 आेवर में 3 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया। बल्लेबाज सैफ ने 27 गेंदों में 34 व राजकुमार ने 18 गेंदों में 23 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सैफ को दिया गया। पहले मैच के अंपायर केशव राज और आशीष गौतम व दूसरे मैच के अंपायर भूपेंद्र भंडारकर व सुरजीत सिंह रैना रहे। मैच की कमेंट्री विवेक गुप्ता, प्रकाश त्रिपाठी व स्वप्रिल सिन्हा एवं स्कोरिंग उमंग व शुभम सिंह ने की। मैच का लुत्फ लेने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
आज के मैच
मनेन्द्रगढ़ कप रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के आठवें दिन 21 मई सोमवार का पहला मैच शाम 7 बजे से गुरूनानक वार्ड 9 और सेंट्रल हॉस्पिटल वार्ड 22 तथा दूसरा मैच रात्रि 9 बजे से सरदार पटेल वार्ड 1 और संजय वार्ड 21 के बीच खेला जाएगा।