पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • पेयजल व्यवस्था और पार्षद निधि से कार्य नहीं कराए जाने पर बैठक में किया हंगामा

पेयजल व्यवस्था और पार्षद निधि से कार्य नहीं कराए जाने पर बैठक में किया हंगामा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता। मनेंद्रगढ़

सोमवार को नगर पालिका परिषद् मनेंद्रगढ़ कार्यालय में आयोजित परिषद् की बैठक हंगामेदार रही। बैठक में पेयजल व्यवस्था एवं पार्षद निधि से कार्य नहीं कराए जाने को लेकर अध्यक्ष और भाजपा के पार्षदों के बीच जमकर बहस हुई। कांग्रेस के दो पार्षदों ने भी अपने ही

अध्यक्ष के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। परिषद् की बैठक में विवाद का दौर उस वक्त शुरू हो गया जब बैठक के आरंभ में ही अध्यक्ष द्वारा मीडिया के साथियों को कवरेज से रोक दिया गया। नेता प्रतिपक्ष गुरूचरण सिंह कालरा एवं भाजपा पार्षदों दयाशंकर यादव और अजमुद्दीन अंसारी के द्वारा इसका विरोध किया गया। आखिरकर उनकी पहल पर मीडिया को कवरेज का मौका दिया गया। बैठक में विषयवार बिंदु पर चर्चा हुई कई जिसमें कई विषय नगर हित के जैसे एसडीएम के द्वारा जल प्रदाय गृह में छापामार कार्रवाई, पेयजल और सफाई व्यवस्था के संबंध में जबर्दस्त बहस और नोक-झोंक हुई। महिला पार्षद उर्मिला जायसवाल एवं गीता पासी के द्वारा अपने वार्ड में पेयजल समस्या को उठाया गया जिसमें नपाध्यक्ष उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पार्षद गीता पासी ने कहा कि वे पिछले तीन बैठक से पार्षद निधि से रूके कार्य पर अपनी बात रख रही हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कांग्रेस के दो पार्षदों गोपाल गुप्ता एवं शिवनारायण यादव के द्वारा भी अपने ही कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ वार्ड की अनदेखी एवं पार्षद निधि से कार्य नहीं कराए जाने पर जोरशोर से विरोध दर्ज कराया गया। विगत् एक साल से भी अधिक समय से पीआईसी ने जो प्रस्ताव पास किए हैं उसे आज पर्यंत परिषद् के पटल में नहीं रखा गया जिस पर पूरे पार्षदों ने विरोध दर्ज कराया। भाजपा पार्षदों ने कहा कि पीआईसी में ही अनुकपा नियुक्ति का भी विषय है जिसे नपाध्यक्ष के द्वारा अवलोकन नहीं कराया जा रहा है, इससे परिषद को ऐसा लगता है कि पीआईसी के प्रस्ताव में अनियमितता बरती गई है।

खबरें और भी हैं...