पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • आमाखेरवा में मेन लाइन क्षतिग्रस्त होने से पूरे शहर की पेयजल व्यवस्था बाधित

आमाखेरवा में मेन लाइन क्षतिग्रस्त होने से पूरे शहर की पेयजल व्यवस्था बाधित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनेंद्रगढ़| सोमवार की दोपहर मेन लाइन के क्षतिग्रस्त हो जाने से पूरे शहर की पेयजल व्यवस्था बाधित हो गई। शाम तक पाइप लाइन का सुधार कार्य जारी था।

पिछले कुछ दिनों से शहर की पेयजल व्यवस्था चरमराई हुई है। पहले इंटकवेल में पंप में खराबी और इसके बाद जल प्रदाय गृह में स्थित सेटलिंग टैंक की सफाई की वजह से दो-तीन दिनों से शहर में नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। वहीं सोमवार की दोपहर 1.30 बजे आमाखेरवा स्थित मेन लाइन के क्षतिग्रस्त हो जाने से पूरे शहर की पेयजल व्यवस्था ठप पड़ गई। बताया जाता है कि जलावर्धन योजना के तहत आमाखेरवा से जल प्रदाय गृह तक राईजिंग लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। लगभग दस दिन पूर्व जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदने के दौरान पुरानी मेन लाइन का पाइप क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसे किसी प्रकार मरम्मत कर काम चलाया जा रहा था। सोमवार को पुरानी पाइप लाइन जिसे मरम्मत किया गया था वह क्षतिग्रस्त हो गई जिससे पूरे शहर की पेयजल व्यवस्था ठप पड़ गई।

खबरें और भी हैं...