मनेंद्रगढ़| प्रदेश की पत्रकारिता के आधार स्तंभ गोविंद लाल वोरा व राष्ट्रीय कवि साहित्यकार बालकृष्ण बैरागी के आकस्मिक निधन पर पत्रकारिता एवं साहित्य जगत को क्षति निरूपित करते हुए छग श्रमजीवी पत्रकार संघ ने स्थानीय लोनिवि विश्रामगृह में शोकसभा का आयोजन कर उपरोक्त विभूतियों को विनम्र श्रद्घांजलि अर्पित की। वहीं दंतेवाड़ा में नक्सली हमले में शहीद हुए सुरक्षा बल के सात जवानों को भी श्रद्घांजलि देते हुए इसे कायराना हरकत करार दिया। संघ के प्रदेश सचिव मृत्युंजय चतुर्वेदी ने कहा कि वोरा ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें हमेशा मार्गदर्शन प्रदान किया। सतीश गुप्ता ने कहा कि वोरा एवं बालकृष्ण बैरागी का निधन अपूर्णनीय क्षति है। इस दौरान संजय गुप्ता, शराफत अली, भूषण अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।