पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • बाइक पर घर से निकले युवक का दूसरे दिन सड़क किनारे मिला शव

बाइक पर घर से निकले युवक का दूसरे दिन सड़क किनारे मिला शव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनेंद्रगढ़| थानांतर्गत ग्राम पंचायत लालपुर निवासी 40 वर्षीय हरमंगल सिंह पिता तिलकधारी का शव मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग में ग्राम पेंड्री के पास सड़क किनारे मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की है। जानकारी के अनुसार हरमंगल रविवार की शाम 6 बजे मोटरसइकिल क्र. सीजी16सी-1426 पर सवार होकर ग्राम पंचायत कछौड़ के लिए निकला था। सोमवार की सुबह ग्राम पेंड्री के पास मुख्य मार्ग के किनारे वह मृत अवस्था में मिला। सड़क किनारे उसकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त अवस्था में पाई गई। ग्रामीणों ने शव को देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। सड़क दुर्घटना में मौत का अनुमान लगाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...