मनेंद्रगढ़| मार्निंग क्लब मनेंद्रगढ़ के तत्वाधान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन सर्कस ग्राउंड में किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, पूर्व विधायक दीपक पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश सिंह, नपाध्यक्ष राजकुमार केशरवानी और नगर पंचायत झगराखांड अध्यक्ष आेम प्रकाश विश्वकर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत क्लब के शिव पोद्दार, संजय पोददार, संजय केशरवानी, रामू, जयंती लाल यादव व कमल केजरीवाल ने किया। हास्य, व्यंग्य एवं गीतों से भरी महफिल में कवि शशिकांत यादव देवास, भुवन मोहिनी, प्रयात मिश्रा, मुन्ना बैटरी, हेमंत पाण्डेय, कमल आग्रेय व लोकेश महाकाली नाथद्वार ने कविता सुनाई। इसमें कवियों ने सामाजिक बुराईयों पर भी करारा हमला बोला। आयोजकों ने कवियों को समानित भी किया।