पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • आरोपी की पत्नी से जगदीश ने की थी छेड़छाड़, इसलिए कर दी हत्या

आरोपी की पत्नी से जगदीश ने की थी छेड़छाड़, इसलिए कर दी हत्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनेंद्रगढ़| पुलिस ने ग्राम चौघड़ा में युवक के अंधे कत्ल की गुत्थी को चौबीस घंटे के अंदर सुलझा लिया है। आरोपी की प|ी से छेडख़ानी युवक की हत्या की वजह बनी। मृतक ने दम तोड़ने से पहले अजय नामक व्यक्ति का नाम लिया था जो पुलिस के लिए सबसे अहम सुराग था। इसी के आधार पर पुलिस ने पड़ताल शुरू की और मामले में पांच आरोपियों जिसमें दो नाबालिग शामिल हैं, उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सभी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया ।

ग्राम चौघड़ा में 14 मई की सुबह 21 वर्षीय जगदीश पिता रामकुमार गोंड़ निवासी कदरेवा थाना खडग़वां बेहोशी की हालत में घर के सामने पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीएम कराया था। शार्ट पीएम रिपोर्ट में सिर में आई चोट के कारण मृत्यु होना तथा हत्यात्मक प्रकृति का होना लेख करने से धारा 302 का केस दर्ज किया गया। मृतक की दादी के अनुसार जगदीश ने मरने से पहले लडख़ड़ाती जुबान में मोबाइल, दुकानपारा और किसी अजय नामक व्यक्ति का नाम लिया था जो पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग था। एसडीओपी अनुज कुमार के मार्गदर्शन में नगर निरीक्षक विलेश दुबे के नेतृत्व में दो टीम गठन कर पड़ताल शुरू की गई। टीम ने चंद घंटों में मामला समझा। आरोपी गोपाल पिता जगधारी सिंह 31 वर्ष, अनिल सिंह पिता धर प्रसाद 22, अजय पिता मनबोध सिंह 21 वर्ष ग्राम चौघड़ा व दो नाबालिगों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने बताया 13 मई को एक साथ शराब पीने के बाद गोपाल सिंह के घर में साउंड सिस्टम लगाकर नाचते समय जगदीश गोंड़ ने गोपाल की प|ी से छेडख़ानी करने पर नाराज होकर ग्राम चौघड़ा के इमली पेड़ के पास ग्राउंड में पकड़ कर डंडे से हाथ, घूसे से जगदीश को पीटना के बाद घर के दरवाजे पर फेक गए थे।

निशानदेही पर पुलिस ने सामान बरामद किया

आरोपियों ने बताया की सबूत मिटाने के लिए उसके कपड़े उतार लिए थे इसके अलावा अन्य सामान भी निकाल कर जला दिया था। पुलिस ने आरोपियों की तस्दीक पर ईमलीडांड़ चौघड़ा से मृतक जगदीश के जले हुए कपड़े के राख, शर्ट, जूता, मोबाइल फोन को जब्त किया । आरोपी अजय ने वीडियो फिल्म बनाने से संबंधित मोबाइल भी जब्त किया गया। मारपीट में प्रयुक्त डंडा भी जब्त किया गया है। मामले में 302, 34, 201 केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। इसमें गोपाल, अनिल व अजय सिंह को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...