पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किशन के 65 रन व 4 विकेट से वार्ड एक ने 12 को हराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|मनेंद्रगढ़

खेल प्रतिभाओं को उभारने और स्वस्थ्य मनोरंजन के उद्देश्य से मनेंद्रगढ़ प्रेसीडेंट क्लब की तरफ से आयोजित मनेंद्रगढ़ कप क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच सोमवार को सरदार पटेल वार्ड क्र. 1 और मौलाना आजाद वार्ड क्र. 12 के बीच रात 9 बजे से खेला गया जिसमें वार्ड क्र. 1 की टीम ने एकतरफा जीत दर्ज की।

उद्घाटन मैच के अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्यामबिहारी जायसवाल, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल श्रीवास्तव, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, कांग्रेस नेत्री प्रभा पटेल, रमेश सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष तपन मुखर्जी, कमल केजरीवाल, राजेश शर्मा, अशोक श्रीवास्तव, मो. इमाम, संजय सेंगर रहे। प्रेसीडेंट क्लब के वरिष्ठ सदस्य विजेंद्र मौर्य के पुत्र प्रतीक मौर्य की सड़क दुर्घटना में निधन हो जाने पर मृतात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। विधायक ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों की हौसला आफजाई की। कहा कि इस प्रतियोगिता ने मनेंद्रगढ़ को विशेष पहचान दी है। लखन लाल ने कहा कि जीवन में खेलों का विशेष महत्व है। कांग्रेस नेत्री प्रभा पटेल ने कहा कि यह अनूठी प्रतियोगिता है जिसमें किसी की हार नहीं होती, बल्कि अपना शहर जीतता है। उद्घाटन मैच में वार्ड क्र. 12 की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। वार्ड क्र. 1 की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 131 रन बनाए। बल्लेबाज किशन ने 65 रनों की धुंआधार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वार्ड क्र. 12 की टीम 74 रन पर ऑल आउट हो गई। एक की टीम ने 57 रनों से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार 1 के खिलाड़ी किशन रहे,उसने आलराउंडर प्रदर्शन करते हुए 65 रन बनाए और चार गेंदों में लगातार चार विकेट लेकर प्रतियोगिता के पहले मैच में ही इतिहास रच दिया। अंपायर विजेंद्र मौर्य व आशीष गौतम रहे कमेंट्री प्रकाश त्रिपाठी ने की।

मनेंद्रगढ़ कप क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच सोमवार को सरदार पटेल वार्ड क्र. 1 व मौलाना आजाद 12 के बीच हुआ

पुरस्कार देते विधायक श्याम बिहारी जायसवाल।

आज के मैच

मनेंद्रगढ़ कप रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन 16 मई बुधवार को पहला मैच शाम 7 बजे से वार्ड क्र. 5 और 18 तथा दूसरा मैच रात्रि 9 बजे से वार्ड क्र. 7 और वार्ड क्र. 13 के मध्य खेला जाएगा।

खबरें और भी हैं...