शराब के लिए रुपए नहीं देने पर पत्नी को पीटकर लहूलुहान किया, केस दर्ज कराया
भास्कर संवाददाता|मनेंद्रगढ़
शराब पीने के लिए पति को पैसे नहीं मिले तो उसने प|ी के साथ बेरहमी पूर्वक मारपीट कर उसे लहूलुहान कर दिया। घायल महिला का उपचार शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में किया जा रहा है।
आमाखेरवा केंवट मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय पार्वती मंगलवार की दोपहर 12 बजे सब्जी खरीदने आमाखेरवा चौक आई हुई थी जहां पहले से मौजूद महिला के पति गोपाल गिरी उसके साथ विवाद करने लगा। विवाद बढऩे पर उसने अपनी प|ी के साथ बेरहमीपूर्वक मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना स्थल पर उपस्थित गन्ना रस विक्रेता शुभम तिवारी ने बीच-बचाव कर महिला की मां को सूचना दी। इसके बाद घायल महिला को शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ लाकर भर्ती कराया गया। घायल महिला ने बताया कि उसका पति पिछले एक-डेढ़ साल से दूसरी महिला के साथ रह रहा है। बीच-बीच में शराब के लिए पैसों की मांग कर उसके साथ विवाद करता है। सुबह 11 बजे उसने शराब पीने के लिए पैसों की मांग की, पैसे नहीं मिलने पर वह घर से चला गया। इसके बाद आमाखेरवा चौक में पैसों को लेकर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
कुत्ते ने बालक को काटा, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती
मनेंद्रगढ़| ब्लाॅक अंतर्गत ग्राम पंचायत कछौड़ के ग्राम शोकोबहरा में घर के बाहर खेल रहे एक बालक को कुत्ते ने काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को उपचारार्थ शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम शोकोबहरा निवासी अर्जुन सिंह का सात वर्षीय पुत्र फलेंद्र मंगलवार की सुबह 8.30 बजे अपने साथियों के साथ घर के बाहर खेल रहा था, तभी एक कुत्ते ने उसके चेहरे एवं शरीर के अन्य हिस्से को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बालक को गंभीर अवस्था में किराए के वाहन से मनेंद्रगढ़ सरकारी अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया।