एक माह से बिना बताए पत्नी लापता पति ने कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट
मनेंद्रगढ़| ग्राम पंचायत बौरीडांड़ निवासी 25 वर्षीय ननका सिंह ने स्थानीय पुलिस थाने में अपनी 20 वर्षीया प|ी राधा सिंह की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पति ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि लगभग एक माह पूर्व उसकी प|ी बिना बताए कहीं चली गई है। काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। मोबाइल पर संपर्क करने पर मोबाइल स्वीच ऑफ बता रहा है। रिपोर्ट पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।