एक पक्ष ने लड़की के अपहरण का आरोप लगा जाम की सड़क
तीन दिन पूर्व दाह संस्कार में घुड़दौड़ के दौरान हुए दो घोड़ों में टक्कर के बाद मारपीट की घटना से उत्पन्न विवाद में सोमवार को तब एक नया मोड़ सामने आ गया, जब एक पक्ष देर रात अपनी बहन को अगवा कर लिए जाने का आरोप लेकर सड़क पर आ गया। लड़की के परिजनों ने इस दौरान एनएच 30 को जामकर घंटों हंगामा किया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें हटाया। इस संबंध में अपहृत युवती के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि अपहृत युवती के भाई शिकायत है कि रात में पूर्व पंचायत समिति अरुण कुमार, कुमारी राय, देव कुमार, धर्मेंद्र कुमार ने दरवाजा खुलवाया। गेट पर किसी के आने की दस्तक पाकर उसकी बहन दरवाजे पर पहुंची और जैसे ही गेट खोला, उनलोगों ने जबरन गाड़ी पर बैठा लिया और ले भागे।
बाइक पर जाती दिखी युवती
थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। दानापुर कैंट के पास एक सीसीटीवी फुटेज में युवती बाइक पर जाती दिख रही है।