पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खोखर में स्वच्छता दिवस पर रैली

खोखर में स्वच्छता दिवस पर रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलाना| ग्राम पंचायत खोखर में राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस के अवसर पर रैली व श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर सरपंच सहित जनप्रतिनिधियों ने गांव के विभिन्न रास्तों मे सफाई की व गांव मे साफ सफाई रखने का आव्हान किया। ग्राम विकास अधिकारी बाबू लाल ने खुले में शौच न करने व खाना खाने से पूर्व हाथों की सफाई के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर उप सरपंच जगदीश राम, गोरधन सिंह, सुभाष बनिया, प्रकाश सेवदा, किशन खोखर, झुता राम, बीरमा राम, पूर्णा राम, मुन्नी देवी सहित ग्रामीण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...