- Hindi News
- National
- केंद्रीय राज्य मंत्री की चौपाल, ग्रामीण ने की मोहल्ले में सीसी सड़क की मांग, 10 लाख रुपए की घोषणा
केंद्रीय राज्य मंत्री की चौपाल, ग्रामीण ने की मोहल्ले में सीसी सड़क की मांग, 10 लाख रुपए की घोषणा
ग्राम पंचायत नारायणपुरा के ग्राम कसारी में केंद्रीय राज्य मंत्री सीआर चोधरी ने रात्रि चोपाल कर जन सुनवाई की। मंत्री ने कहा कि ग्राम स्वराज योजना के तहत नागौर जिले के 24 गांवों को गोद लिया गया है। जिसमें ग्राम कसारी का चयन हुआ है। गांव की सभी समस्याओं का समाधान मात्र 21 दिन में किया जाएगा।
मंत्री ने उपस्थित विभाग के सभी अधिकारियों को गांव में प्रत्येक परिवार को जन-धन खाते से जोड़ने, उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन देने, परिवार के प्रत्येक सदस्य काे प्रधानमंत्री बीमा योजना से जोड़ना, बिजली कनेक्शन से वंचित परिवार को कनेक्शन व मुफ्त मे एक एलईडी बल्ब देने व छोटे बच्चो को इन्द्र धनुष योजना के तहत टीके लगवाने के निर्देश दिए। ग्रामीणो ने गांव की आबादी क्षेत्र मे पट्टे बनवाने एवं बावरियों के मोहल्ले मे सीसी सड़क बनवाने की मांग की। जिस पर मंत्री ने तत्काल 10 लाख की घोषणा की। सबसे ज्यादा समस्या डिस्कॉम से जुड़ी हुई रहीं।
जिस पर मंत्री ने डिस्कॉम के अधिकारी को गांव में शिविर लगाकर समस्याओं का शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इस मोके पर एडीएम डीडवाना बलवंत सिंह डिगरी, सरपंच लाली देवी, उपखंड अधिकारी रामसुख गुर्जर, सीओ कुचामन विद्या प्रकाश, मंगलाना सरपंच कुलदीप सिंह, मंडल अध्यक्ष भाजपा बजरंग गुर्जर, गोरधन सिंह, रामदेव पारीक, ज्ञाना राम रणवा, गोरधन मिश्रा सहित आस पास के ग्रामीण मौजूद थे।
मंगलाना. कसारी में जनसुनवाई करते केंद्रीय राज्य मंत्री सीआर चौधरी।